खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे। उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रामानुजनगर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम शाल्ही के खोरखोरीपारा प्राथमिक स्कूल का है। यहां पदस्थ हेडमास्टर हरिनंदन सिंह स्कूल के समय में शराब के नशे में इतने धुत थे कि वे खुद को संभाल भी नहीं पा रहे थे। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हेडमास्टर नशे की हालत में जमीन पर लेटे हुए हैं और लगातार गाली-गलौज कर रहे हैं। फिलहाल अब देखना होगा कि विभाग इस पर क्या एक्शन लेता है।
Trending
- बड़ा प्रशासनिक एक्शन: GPM कलेक्टर की छुट्टी, 5 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले
- कोरबा में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, 6 की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
- बिहान से बदली तकदीर : सुनीता वर्मा बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
- सौर ऊर्जा अपनाकर प्रेरणा स्रोत बने ग्राम पंचायत सचिव
- भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी रुकमणी पटेल के परिवार का संबल
- लोकतंत्र बचाने से लेकर जल-जंगल-जमीन की रक्षा तक, 2028 में छत्तीसगढ़ को मिलेगा ईमानदार विकल्प- आम आदमी पार्टी
- शिक्षा व्यवस्था शर्मसार- नशे में हेडमास्टर ने स्कूल के बाहर जमीन पर लेटकर की गाली-गलौज
- बालोद में पुलिस कस्टडी से चोरी की महिला आरोपी फरार, SP की बड़ी कार्रवाई, 3 आरक्षक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड


