खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी समेत अन्य मामलों में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं इस पर कांग्रेस का बयान सामने आया है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को भाजपा सरकार का राजनीतिक षड्यंत्र बताया है।
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के समय से ही भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र करती रही है। पहले केंद्रीय एजेंसियों को इस काम में लगाया गया, अब राज्य की जांच एजेंसी के माध्यम से षड्यंत्र किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई और आईटी को लगाकर कांग्रेस की छवि खराब करने के लिए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान करती रही है। जिन मामलों में ईडी जांच करके कुछ हासिल नहीं कर पाई, उन्हीं मामलों में EOW से जांच करवाई जा रही है। यह मामला अदालत में नहीं टिकेगा। अदालत में भाजपा का षड्यंत्र बेनकाब होगा। इस षड्यंत्र के खिलाफ पूरी मजबूती से कानूनी और लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ी जाएगी। हम भाजपा के इन षड्यंत्रों को जनता के बीच भी बेनकाब करेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…
- वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
- IND vs ENG 4th T20: सीरीज़ बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें फ्री मुक़ाबला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: बुधवार को लगा मंदी का झटका, ‘अल्फा’ की रफ्तार सुस्त, बजट निकालने की दहलीज पर ‘वेलकम टू द जंगल’
- अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे
- बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज
- रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम का वज्रपात: कुशालपुर में 1500 वर्गफुट का अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स जमींदोज
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र– कांग्रेस


