खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बीजापुर पुलिस ने बुधवार काे विशेष सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 62 वाहन चालकों के चालान काटे गए और उनसे कुल 27,200 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव के निर्देश पर डीएसपी एवं यातायात नोडल अधिकारी विनीत साहू के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में यातायात प्रभारी केशव ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक विजय मंडावी और यातायात शाखा की टीम शामिल रही।
पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की, इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान वाहन चालकों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई और हेलमेट, सीट बेल्ट समेत सभी सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सघन अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


