Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जशपुर में जिला प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन: अवैध उर्वरक बिक्री पर 79 बोरी खाद जब्त, FIR की तैयारी

    July 8, 2026

    सेलो बोर और कृषि यंत्रों पर अनुदान से खेती हुई आसान, बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता

    July 8, 2026

    कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में अनूठी पहल : मुनगा पौधारोपण से घर-घर पहुंचेगा पोषण का संदेश

    July 8, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • जशपुर में जिला प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन: अवैध उर्वरक बिक्री पर 79 बोरी खाद जब्त, FIR की तैयारी
    • सेलो बोर और कृषि यंत्रों पर अनुदान से खेती हुई आसान, बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता
    • कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में अनूठी पहल : मुनगा पौधारोपण से घर-घर पहुंचेगा पोषण का संदेश
    • धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुरुद में हेरोइन तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
    • जनता की चौपाल: भाजपा सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनीं समस्याएं, 100 से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा
    • महादेव ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट के जरिए घुसपैठ और भारत प्रत्यर्पण की पूरी इनसाइड स्टोरी
    • बिहान’ योजना से सविता साहू बनीं ‘लखपति दीदी’
    • मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीएम आवास 2.0 लैंड टास्क फोर्स की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सेलो बोर और कृषि यंत्रों पर अनुदान से खेती हुई आसान, बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता
    सरगुजा

    सेलो बोर और कृषि यंत्रों पर अनुदान से खेती हुई आसान, बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 8, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    कृषि विभाग की योजना से बदली किसान परिवार की तस्वीर,आधुनिक तकनीकों से खेती बनी ’हाईटेक’

    खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। जिले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन की कृषक हितैषी नीतियां एवं कृषि विभाग की योजनाएं ग्रामीण अंचलों में बदलाव की नई इबारत लिख रही हैं। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आर.के.वी.वाई.) तथा कृषि अभियांत्रिकी योजनाओं के माध्यम से किसानों को सिंचाई एवं आधुनिक कृषि यंत्रों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे खेती अब अधिक लाभकारी और सुगम बन रही है।
    जिले के विकासखंड अम्बिकापुर के ग्राम नावाबांध निवासी किसान मुकुल राजवाड़े का परिवार कृषि विभाग की योजनाओं से लाभान्वित होकर उन्नत खेती की दिशा में आगे बढ़ रहा है। किसान मुकुल राजवाड़े ने बताया कि उनके परिवार को कृषि विभाग के माध्यम से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आर.के.वी.वाई.) अंतर्गत सेलो बोर (बोरवेल) की सुविधा एवं अनुदान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही कृषि अभियांत्रिकी योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर सहित विभिन्न आधुनिक कृषि यंत्रों का लाभ भी मिला, जिससे खेती करना पहले की अपेक्षा कहीं अधिक आसान हो गया है।
    वर्षा की निर्भरता खत्म, अब वर्षभर हो रही है सिंचाई
    उन्होंने बताया कि पहले सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण खेती पूरी तरह वर्षा पर निर्भर रहती थी, लेकिन सेलो बोर स्थापित होने के बाद अब वर्षभर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है। इससे धान की नर्सरी (बीड़ा) तैयार करने में आसानी होती है तथा सब्जी की खेती भी नियमित रूप से की जा रही है। सिंचाई की बेहतर व्यवस्था के कारण उत्पादन में वृद्धि हुई है और अतिरिक्त आय के अवसर भी बढ़े हैं।
    35 लाख के आधुनिक यंत्रों पर मिला 16 लाख का अनुदान
    मुकुल राजवाड़े ने बताया कि उनके परिवार के पास वर्तमान में लगभग आठ से नौ एकड़ कृषि भूमि है, जहां आधुनिक तकनीकों के साथ खेती की जा रही है। ट्रैक्टर मिलने से खेत की जुताई, बुवाई एवं अन्य कृषि कार्य समय पर पूरे हो जाते हैं, जिससे श्रम और लागत दोनों में कमी आई है तथा खेती अधिक लाभदायक बनी है। उन्होंने बताया कि उनके पिता पवन राजवाड़े को कृषि अभियांत्रिकी योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर, रोटावेटर, सीड ड्रिल, सिंचाई पंप, स्प्रेयर, रीपर एवं थ्रेशर जैसे आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराए गए। इन कृषि यंत्रों की कुल लागत लगभग 35 लाख रुपये रही, जिसमें शासन द्वारा लगभग 16 लाख रुपये का अनुदान (छूट) प्रदान किया गया। इससे आधुनिक कृषि उपकरणों का उपयोग संभव हुआ और खेती की उत्पादकता में वृद्धि हुई।
    किसान मुकुल राजवाड़े ने कहा कि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ मिलने से उनका परिवार आज उन्नत किसानों की श्रेणी में शामिल हो गया है। आधुनिक कृषि यंत्रों और सिंचाई सुविधाओं के कारण खेती अब अधिक सुविधाजनक, वैज्ञानिक और लाभकारी बन गई है।
    उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं ने उनके परिवार की खेती को नई दिशा दी है। कृषि विभाग की योजनाओं से किसानों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक कृषि को नई गति प्राप्त हो रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

    July 7, 2026

    हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत: रासायनिक खादों पर निर्भरता घटाकर प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र सिंह

    July 6, 2026

    छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हैवानियत: नशे में धुत पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार

    July 5, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,366

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,327

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,251
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    जशपुर में जिला प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन: अवैध उर्वरक बिक्री पर 79 बोरी खाद जब्त, FIR की तैयारी

    By Khabar WorldJuly 8, 20261

    कालाबाजारी, जमाखोरी और नकली उर्वरकों के विरुद्ध जिलेभर में अभियान जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। खरीफ…

    सेलो बोर और कृषि यंत्रों पर अनुदान से खेती हुई आसान, बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता

    July 8, 2026

    कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में अनूठी पहल : मुनगा पौधारोपण से घर-घर पहुंचेगा पोषण का संदेश

    July 8, 2026

    धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुरुद में हेरोइन तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    July 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    जशपुर में जिला प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन: अवैध उर्वरक बिक्री पर 79 बोरी खाद जब्त, FIR की तैयारी

    July 8, 2026

    सेलो बोर और कृषि यंत्रों पर अनुदान से खेती हुई आसान, बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता

    July 8, 2026

    कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में अनूठी पहल : मुनगा पौधारोपण से घर-घर पहुंचेगा पोषण का संदेश

    July 8, 2026

    धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुरुद में हेरोइन तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    July 8, 2026

    जनता की चौपाल: भाजपा सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनीं समस्याएं, 100 से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा

    July 8, 2026

    महादेव ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट के जरिए घुसपैठ और भारत प्रत्यर्पण की पूरी इनसाइड स्टोरी

    July 8, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.