खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सहयोग केंद्र में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान शिविर में 300 से अधिक लोग अपनी समस्याएं और मांगों को लेकर पहुंचे। वित्त मंत्री ने 100 से अधिक आवेदनों का तत्काल निराकरण कराया, जबकि अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
मीडिया से चर्चा करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि कई मामलों में तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान कराया गया। वहीं 100 से अधिक मांग संबंधी आवेदनों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके जल्द निराकरण की प्रक्रिया शुरू कराई गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और सहयोग केंद्र इसी उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर अपनी समस्याओं के समाधान का अवसर मिल सके। आज सहयोग केंद्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक बजाज और प्रबल प्रताप जूदेव भी मौजूद रहे।
Trending
- जशपुर में जिला प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन: अवैध उर्वरक बिक्री पर 79 बोरी खाद जब्त, FIR की तैयारी
- सेलो बोर और कृषि यंत्रों पर अनुदान से खेती हुई आसान, बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता
- कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में अनूठी पहल : मुनगा पौधारोपण से घर-घर पहुंचेगा पोषण का संदेश
- धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुरुद में हेरोइन तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- जनता की चौपाल: भाजपा सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनीं समस्याएं, 100 से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा
- महादेव ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट के जरिए घुसपैठ और भारत प्रत्यर्पण की पूरी इनसाइड स्टोरी
- बिहान’ योजना से सविता साहू बनीं ‘लखपति दीदी’
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीएम आवास 2.0 लैंड टास्क फोर्स की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न


