खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना तेलीबांधा पुलिस ने देवार डेरा, संदिग्ध स्थानों और असामाजिक गतिविधियों वाले अड्डों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की जांच की। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर निरीक्षण किया और संदिग्ध पाए गए लोगों से पूछताछ की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 7 अनावेदकों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126,135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
कार्रवाई के बाद सभी अनावेदकों को विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सहायक पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के कार्यालय में पेश किए जाने के लिए रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऐसे अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी संभावित अपराध को रोकना है। पुलिस लगातार ऐसे स्थानों पर निगरानी रख रही है, जहां संदिग्ध गतिविधियों की संभावना रहती है। थाना तेलीबांधा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Trending
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद
- राज्य सरकार के नीतिगत सुधारों एवं नवाचारों से राजस्व प्रशासन में आया सकारात्मक बदलाव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- तेलीबांधा पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर 7 पर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
- वीआईपी जिला, लाचार जनता: मुंगेली में पहली बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल, गड्ढों में तब्दील हुईं मुख्य सड़कें
- छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक कल: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में जुटेगा मंत्रियों का दल, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
- छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
- जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री


