खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला कलेक्टोरेट में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त होने वाले आवेदनों का जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज आयोजित जनदर्शन में जिले के अमजनों की मांग एवं समस्याओं को सुना गया और समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर जोर दिया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 90 से अधिक नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिन पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
जनदर्शन में ग्राम भुरका के दिव्यांग राजेंद्र प्रसाद नट ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन स्वीकृत कराने, ग्राम खैरागंगा के अशोक कुमार नट ने स्थायी जाति प्रमाण पत्र जारी कराने तथा ग्राम बोधीपारा के भारत यादव ने विद्युत पोल एवं जर्जर विद्युत तारों की मरम्मत कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा राजस्व, पंचायत, सामाजिक न्याय, विद्युत एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न आवेदन भी प्राप्त हुए। अतिरिक्त कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन केवल शिकायत दर्ज करने का मंच नहीं, बल्कि शासन और आमजन के बीच विश्वास का मजबूत सेतु है। इसलिए प्रत्येक विभाग प्राप्त आवेदनों पर तत्परता से कार्यवाही सुनिश्चित करे, ताकि नागरिकों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद
- राज्य सरकार के नीतिगत सुधारों एवं नवाचारों से राजस्व प्रशासन में आया सकारात्मक बदलाव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- तेलीबांधा पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर 7 पर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
- वीआईपी जिला, लाचार जनता: मुंगेली में पहली बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल, गड्ढों में तब्दील हुईं मुख्य सड़कें
- छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक कल: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में जुटेगा मंत्रियों का दल, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
- छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
- जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री


