खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।बस्तर जिला सहकारी संघ मर्या. के नवनियुक्त अध्यक्ष वेदांत दीक्षित ने आज मंगलवर काे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना एवं दर्शन के पश्चात मंदिर स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर केंद्रिय सहकारी बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप एवं उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा एवं उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
पदभार ग्रहण करने के दौरान समर्थकों ने वेदांत दीक्षित का स्वागत किया तथा उन्हें पुनः इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि वेदांत दीक्षित इससे पूर्व भी बस्तर जिला सहकारी संघ मर्या. के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके अनुभव एवं कार्यों को देखते हुए उन्हें पुनः इस दायित्व के लिए नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर वेदांत दीक्षित ने कहा कि इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सहकारिता के क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने तथा किसानों एवं समितियों के हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
Trending
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद
- राज्य सरकार के नीतिगत सुधारों एवं नवाचारों से राजस्व प्रशासन में आया सकारात्मक बदलाव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- तेलीबांधा पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर 7 पर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
- वीआईपी जिला, लाचार जनता: मुंगेली में पहली बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल, गड्ढों में तब्दील हुईं मुख्य सड़कें
- छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक कल: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में जुटेगा मंत्रियों का दल, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
- छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
- जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री


