खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के व्यस्त मरीन ड्राइव इलाके में स्थित जय जवान पेट्रोल पंप पर सोमवार जमकर हंगामा हुआ। बीते दिन सुबह से ही ग्राहकों की शिकायतें आने लगीं, पेट्रोल भरवाने के कुछ सौ मीटर बाद गाड़ियां रुकने लगीं, इंजन में अजीब सी आवाजें आने लगीं और कुछ वाहनों में तो इंजन पूरी तरह सीज होने की नौबत आ गई।
जब गुस्साए वाहन मालिकों ने पेट्रोल की बोतलें और बाल्टियां लेकर पंप पर पहुंचे, तो नजारा देखकर सब हैरान रह गए। नोजल से निकल रहे ईंधन में साफ-साफ पानी की परत तैर रही थी! पेट्रोल और पानी अलग-अलग दिख रहे थे। एक प्रभावित युवक ने बताया, “सुबह 6 लीटर पेट्रोल डलवाया। 100 मीटर आगे गए कि गाड़ी बंद! सर्विस सेंटर ले गए तो पता चला टैंक में पानी भरा हुआ है। हजारों रुपये का नुकसान हो गया।
खबर फैलते ही सैकड़ों गाड़ी मालिक पेट्रोल पंप पर जमा हो गए। लोग नारेबाजी करने लगे, “ठगों का अड्डा है ये!”, “इंजन का खर्चा कौन भरेगा?” का शोर पूरे इलाके में गूंजने लगा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति इतनी बिगड़ी कि सिविल लाइन पुलिस को बुलाना पड़ा। ग्राहक पंप संचालक से मुआवजे की मांग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि लापरवाही या मिलावट के कारण उन्हें भारी आर्थिक चोट पहुंची है।
पंप संचालक ने दावा किया कि ये जानबूझकर मिलावट नहीं है। हाल ही में हुई बारिश के कारण अंडरग्राउंड टैंक में पानी रिस गया और पेट्रोल में मिल गया। उन्होंने कहा कि वे नियमित रूप से चेक करते रहते हैं, लेकिन इस बार चूक हो गई। संचालक ने प्रभावित ग्राहकों को मरम्मत का खर्च देने का भरोसा भी दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। पेट्रोल के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि ये बारिश की वजह से हुआ या कोई बड़ी अनियमितता है। फिलहाल पंप पर ग्राहकों का आक्रोश जारी है और मामले की पूरी जांच की मांग तेज हो गई है।
जय जवान पेट्रोल पंप पर पहले भी पेट्रोल देने में धांधली के आरोप लगे है, उपभोक्ताओं ने कई बार शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों को बातों में उलझाकर निर्धारित राशि के अनुसार कम पेट्रोल दिया जाता है। कुछ ग्राहकों का आरोप है कि पेट्रोल डालने के बाद दोबारा डालने का दिखावा कर उन्हें भ्रमित किया जाता है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


