खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर के ग्रामीण अंचलों में मानसून के बारिश से बचने के लिए पारंपरिक छतड़ी की जगह खेतों की मेड़ों पर प्लास्टिक और सिंथेटिक कपड़े वाले छाते ही नजर आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छाते बाजार में बहुत सस्ते और आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं, जबकि पारंपरिक छतड़ी बनाने में समय और श्रम अधिक लगता है। बाजार की इस चमक-धमक के बीच ग्रामीणों की स्थानीय कारीगरी की कला पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। आने वाली पीढिय़ां अपनी इस समृद्ध विरासत को केवल पुरानी तस्वीरों में ही देख पाएंगी।
बस्तर की पहचान यहां की आदिम संस्कृति और प्रकृति के साथ जुड़ाव से है। लेकिन, बदलते दौर के साथ अब यहां की जीवन शैली में भी बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मानसून के आते ही बस्तर के जंगलों में कभी सरगी के पत्तों और बांस की खपचियों से तैयार की जाने वाली पारंपरिक छतड़ी गर्व से तनी दिखती थी, लेकिन अब इन छतड़ियों की जगह रंग-बिरंगे छातों ने ले ली है। बस्तर के ग्रामीणों के लिए पहले छाता केवल बारिश से बचने का साधन नहीं था, बल्कि यह उनके हुनर की मिसाल था। ग्रामीण बांस और साल (सरगी) के पत्तों से बेहतरीन जल-रोधी छतड़ियां बुनते थे। ये छतड़ियां न केवल टिकाऊ होती थीं, बल्कि पूरी तरह से इको-फ्रेंडली (पर्यावरण के अनुकूल) भी थीं। खेती-किसानी के दौरान ये छतरियां किसानों की सबसे बड़ी साथी हुआ करती थीं।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


