खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी श्रीजगन्नाथ पुरी तक सीधी रेल सेवा की उम्मीद एक बार फिर अधूरी रह गई। 6 जुलाई से शुरू हो रही पुरी-कोरापुट स्पेशल ट्रेन का विस्तार जगदलपुर तक नहीं किया गया। इस फैसले से स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि रथयात्रा सहित पूरे वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीजगन्नाथ पुरी जाते हैं। इसके बावजूद आज भी यात्रियों को दूसरे शहरों के रास्ते लंबी यात्रा करनी पड़ती है।
बस्तरवासियों का तर्क है कि कोरापुट से कुछ दूरी बढ़ाकर ट्रेन को जगदलपुर तक लाया जा सकता है। इससे बस्तर संभाग के कई जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। हिंदू संगठनों ने रेलवे अधिकारियों को पत्र भेजकर मांग दोहराई है। लोगों का कहना है कि पर्यटन, व्यापार और धार्मिक यात्रा के लिए यह सुविधा जरूरी है। वर्षों से केवल आश्वासन मिल रहा है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया। अब नई ट्रेन के साथ फिर जगदलपुर विस्तार की मांग तेज हो गई है। बस्तरवासी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि रेलवे जल्द इस मांग पर सकारात्मक फैसला करेगा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


