खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ पर बीते 2-3 दिनों से मानसून मेहरबान है। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के असर से जमकर बादल बसर रहे हैं। राजधानी रायपुर समेत इलाकों में बारिश की झड़ी लगी गई है। आसमान से लगातार पानी गिरने के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। अब बिना रेन कोट और छाते के घर से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अगले 48 घंटों में मध्य इलाकों में बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर बने अवदाब के असर से अगले 48 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकांश जगहों में वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी और कुछ अलग-अलग जगहों पर सीमांत भारी वर्षा होने की संभावना है। 8 जुलाई से पूरे प्रदेश में वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई तथा एक दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई। राजिम में 19 सेंटीमीटर, दुर्ग में 18, छुरा में 16, रायपुर शहर में 15, राजनांदगांव में 15, पाटन में 15, गोबरा नवापारा और माना में 14-14 सेंटीमीटर वर्षा हुई। अर्जुन्दा में 13, लाभांडी में 12, गुंडरदेही में 12, भिलाई में 11, कोमाखान में 10, मंदिर हसौद, डभरा, महासमुंद, बागबाहरा, अहिवारा में 8-8 सेंटीमीटर वर्षा हुई। धमतरी, हसौद, धरसीवा, भटगांव, अभनपुर, डोंगरगढ़, गुरूर, मैनपुर, मालखरौदा, गरियाबंद, कुरूद में 7-7 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
रायपुर शहर में 6 जुलाई को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने और गरज चमक के साथ भारी वर्षा व तेज हवा चलने की संभावना है। अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलग-अलग स्तर की चेतावनी जारी की है। धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर और कोरिया जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। इन क्षत्रों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बीजापुर, दक्षिण बस्तर-दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर-कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, कबीरधाम, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा के आसार हैं। इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर-दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर-कांकेर, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इन क्षत्रों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


