खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 जुलाई को रायपुर जिले के समोदा में 112 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें 21 करोड़ 67 लाख रुपए के 67 कार्यों का लोकार्पण और 90 करोड़ 34 लाख रुपए लागत के 29 निर्माण कार्यों के भूमिपूजन शामिल हैं।
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वन एवं पर्यावरण तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और सांसद बृजमोहन अग्रवाल कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से UP जा रहा 2.14 क्विंटल गांजा जब्त, ₹1.07 करोड़ है कीमत; एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
- मानसून की पहली फुहारों से महका केशकाल का ‘टाटामारी’: बादलों की ओट में छिपीं वादियां सैलानियों को कर रहीं मंत्रमुग्ध
- रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंदा, 2 की मौत, 1 की हालत नाजुक
- लोककला की अमर स्वर-सरिता को राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई
- बस्तर संभाग में आषाढ़ की दस्तक के साथ ही मानसून ने पकड़ी रफ्तार
- हिंसक वन्य प्राणी ने गाय का किया शिकार, बाघ या तेंदुआ जांच कर रही वन विभाग
- भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत


