खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले की नगरनार पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा 214.300 किलो अवैध गांजा धनपुंजी के पास महिंद्रा पिकअप वाहन से जब्त किया है, जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 7 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है। इस मामले में एक आरोपी विजय पांडेय को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा आरोपी सोनू यादव मौके से फरार हो गया।
नगरनार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद महिंद्रा पिकअप वाहन (UP-52-T-2094) में दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में गांजा लेकर ओडिशा से धनपुंजी के रास्ते जगदलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम धनपुंजी के पास स्थित फॉरेस्ट नाका पर घेराबंदी कर सघन जांच शुरू की गई। इसी दाैरान संदिग्ध सफेद पिकअप वाहन वहां पहुंचा, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। वाहन रुकते ही उसमें सवार एक व्यक्ति बारिश का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम विजय पांडेय बताया, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के राजेंद्र नगर क्षेत्र का निवासी है। वहीं फरार आरोपी का नाम सोनू यादव बताया गया है। पुलिस काे वाहन की तलाशी में 9 प्लास्टिक बोरियों में कुल 105 पैकेट गांजा कुल मात्रा 214.300 किलोग्राम बरामद की गई। यह खेप अत्यंत व्यवस्थित तरीके से छिपाकर रखी गई थी, ताकि जांच के दौरान पकड़ी न जा सके। पुलिस ने मौके से गांजे के साथ महिंद्रा पिकअप वाहन, एक सैमसंग मोबाइल फोन और 700 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह गांजा ओडिशा से लाकर उत्तर प्रदेश में सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की धारा 20 (बी) ii (सी) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही उपरांत उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार आरोपी की तलाश जारी है। यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। बस्तर पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों से होने वाली ऐसी तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से UP जा रहा 2.14 क्विंटल गांजा जब्त, ₹1.07 करोड़ है कीमत; एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
- मानसून की पहली फुहारों से महका केशकाल का ‘टाटामारी’: बादलों की ओट में छिपीं वादियां सैलानियों को कर रहीं मंत्रमुग्ध
- रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंदा, 2 की मौत, 1 की हालत नाजुक
- लोककला की अमर स्वर-सरिता को राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई
- बस्तर संभाग में आषाढ़ की दस्तक के साथ ही मानसून ने पकड़ी रफ्तार
- हिंसक वन्य प्राणी ने गाय का किया शिकार, बाघ या तेंदुआ जांच कर रही वन विभाग
- भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत


