खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के केशकाल में स्थित टाटामारी मानसून की पहली फुहारों के साथ ही प्राकृतिक खूबसूरती और भी निखर उठी है। हरे-भरे पहाड़, ठंडी हवाएं और बादलों से ढकी वादियां इस स्थल को किसी जन्नत से कम नहीं बना रही हैं। इसी कारण इन दिनों यहां पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल रही है।
मानसून के मौसम में टाटामारी में प्रकृति अपने पूरे शबाब पर होती है। दूर तक फैली हरियाली, पहाड़ियों से दिखाई देने वाला विहंगम दृश्य और शांत वातावरण सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। यहां पहुंचने वाले लोग न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं, बल्कि यादगार पल कैमरे में भी कैद कर रहे हैं। सुबह और शाम का मनमोहक दृश्य इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता का अपना ही अलग आकर्षण है, और केशकाल का टाटामारी क्षेत्र पर्यटकों को एक विशेष सुकून का अनुभव कराता है। यहां आने वाला हर पर्यटक प्रकृति के बेहद करीब महसूस करता है। टाटामारी अब पर्यावरण प्रेमियों, फोटोग्राफी के शौकीनों और प्रकृति के बीच शांत समय बिताने वालों के लिए एक पसंदीदा पर्यटन स्थल बनता जा रहा है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से UP जा रहा 2.14 क्विंटल गांजा जब्त, ₹1.07 करोड़ है कीमत; एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
- मानसून की पहली फुहारों से महका केशकाल का ‘टाटामारी’: बादलों की ओट में छिपीं वादियां सैलानियों को कर रहीं मंत्रमुग्ध
- रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंदा, 2 की मौत, 1 की हालत नाजुक
- लोककला की अमर स्वर-सरिता को राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई
- बस्तर संभाग में आषाढ़ की दस्तक के साथ ही मानसून ने पकड़ी रफ्तार
- हिंसक वन्य प्राणी ने गाय का किया शिकार, बाघ या तेंदुआ जांच कर रही वन विभाग
- भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत


