खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में आषाढ़ की दस्तक के साथ ही मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। 1 जुलाई से लगातार हो रही रुक-रुककर बारिश ने जहां लोगों को उमसभरी गर्मी से बड़ी राहत दी है, वहीं खेती के लिए नई उम्मीदें जगा दी हैं।
लगातार पांच दिनों से जारी मानसूनी फुहार से बस्तर का अधिकतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 25 डिग्री पर आ गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। जगदलपुर शहर में लगातार 24 घंटे से अनवरत जारी बारिश ने पानी-पानी कर दिया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रायपुर केंद्र ने राज्य के कई जिलों के लिए भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट के पास बने कम दबाव के क्षेत्र का असर सीधे छत्तीसगढ़ पर पड़ रहा है, जिससे बारिश की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।बारिश के मिले आंकड़ों के अनुसार बस्तर संभाग में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। बड़े बचेली में 14 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे कई नदी-नाले उफान पर आ गए। इसके अलावा ओरछा में 7 सेंटीमीटर तथा कोंटा, कुटरू, भैरमगढ़ में लगभग 6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। बीजापुर, गंगालूर सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा हुई।
मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। नागरिकों से कहा गया है कि तेज बारिश और आंधी के समय पेड़ों के नीचे खड़े न हों तथा खुले मैदानों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित भवन में शरण लेने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर ओडिशा से उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की पूरी संभावना है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


