Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    October 7, 2026

    नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा

    October 7, 2026

    जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
    • नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
    • जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
    • खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
    • विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
    • तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
    • सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » बस्तर मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, यहां के समाज और संघर्ष ने मुझे बहुत कुछ सिखाया- सुन्दरराज पी.
    बस्तर

    बस्तर मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, यहां के समाज और संघर्ष ने मुझे बहुत कुछ सिखाया- सुन्दरराज पी.

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 4, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    जनजातीय गौरव समाज ने नक्सल मुक्त अभियान में उनके योगदान के लिए सुन्दरराज पी को किया सम्मानित

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जनजातीय गौरव समाज बस्तर संभाग के तत्वावधान में नागरिक अलंकरण समारोह का आज शनिवार काे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में आयोजन किया गया। इस अवसर पर बस्तर के निवर्तमान पुलिस महानिरीक्षक पी. सुन्दरराज को बस्तर संभाग में नक्सल मुक्त अभियान में उनके साहसिक एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए जनजातीय रीति-रिवाजों के परंपरानुसार सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम में बस्तर के निवर्तमान पुलिस महानिरीक्षक पी. सुन्दरराज ने अपने अनुभव साझा करते हुए अत्यंत भावुक शब्दों में कहा कि बस्तर अब केवल मेरी पदस्थापना का स्थान नहीं, बल्कि मेरे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। उन्होंने कहा कि यहां की मिट्टी, यहां के जनजातीय समाज की सादगी, अपनापन और संघर्षशीलता ने उनके जीवन को गहराई से प्रभावित किया है। बस्तर में बिताया गया हर पल उनके लिए सीख, सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है।
    उन्होंने कहा कि नक्सलमुक्त बस्तर का सपना केवल सुरक्षाबलों का नहीं, बल्कि यहां के आम नागरिकों, जनजातीय समाज और प्रशासन के सामूहिक विश्वास और प्रयासों का परिणाम है। बस्तर की जनता ने जिस साहस और सहयोग का परिचय दिया, वह हमेशा उनके हृदय में अंकित रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बस्तर शांति, विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएगा और आने वाली पीढ़ियां एक सुरक्षित एवं सशक्त बस्तर का निर्माण करेंगी।
    कार्यक्रम को पद्मश्री सम्मानित सुश्री बुधरी ताती ने भी संबोधित किया और अपने जीवन के संघर्षों व अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि बस्तर की पहचान उसकी संस्कृति, परंपरा और जनजातीय अस्मिता से है। उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति और विकास की स्थापना केवल प्रशासनिक प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और जागरूकता से संभव हुई है। उन्होंने बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हुए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज बस्तर एक नए दौर की ओर अग्रसर है, जहां भय की जगह विश्वास और संघर्ष की जगह विकास ने अपना स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. के नेतृत्व में बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में जो निर्णायक कदम उठाए गए, उससे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास की नई उम्मीद जगी है।
    जनजातीय गौरव समाज के प्रदेश सचिव गोपाल सिंह नाग ने अपने संबोधन में बस्तर में बीते साढ़े चार दशकों से व्याप्त नक्सल समस्या पर विस्तार से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद ने बस्तर की सामाजिक संरचना, विकास की गति और जनजीवन को गहराई से प्रभावित किया, लेकिन इस चुनौतीपूर्ण दौर में बस्तर ने संघर्ष, साहस और धैर्य के साथ आगे बढ़ने का संकल्प कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने बस्तर पुलिस महानिरीक्षक पी. सुन्दरराज के कार्यों की विशेष सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व, रणनीतिक सोच और जमीनी समर्पण ने बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा को नई गति दी है। श्री नाग ने कहा कि सुन्दरराज पी. ने केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं किया, बल्कि जनजातीय समाज में विश्वास और संवाद का सेतु बनाकर शांति स्थापना में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन बस्तर के लिए केवल सुरक्षा की उपलब्धि नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, जनविश्वास और समग्र विकास की नई नींव है।
    कार्यक्रम को जनजातीय गौरव समाज के प्रदेश महामंत्री रामलखन पैकरा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बस्तर की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए समर्पित अधिकारियों का सम्मान समाज के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन जनजातीय गौरव समाज बस्तर संभाग के संभागीय अध्यक्ष तुल्लुराम कश्यप ने दिया। वहीं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन समाज के जिलाध्यक्ष संतोष नाग ने किया।
    इस अवसर पर विशेष रूप से लच्छूराम कश्यप, सुभाउराम कश्यप, दशरथ कश्यप, सन्नू कोरसा, जगदीश मौर्य, सदानंद समरथ, अमृत बघेल, रूपसाय सलाम, लोकनाथ गागड़ा, संतोष बघेल, धनीराम बारसे, जी.पी. नाग, चमेली जीराम, बालमती नागेश, पुरूषोत्तम साह, रामप्रसाद मौर्य, कामो कुंजाम, नंदकिशोर राणा, दिनेश नेताम, हेमबती बघेल, महादेव नाग, चन्द्राकांत भण्डारी, दिवाकर कश्यप, बंशीधर कश्यप, रामूराम नेताम, कामदेव बघेल, बलदेव मंडावी सहित समाज के गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    लेण्ड्रा-कोरचोली मुठभेड़: साहसी प्रदर्शन के लिए बीजापुर के 60 जवानों को ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’

    October 6, 2026

    जगदलपुर में ग्राहक बनकर आए ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश; महाराष्ट्र के 5 आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुली पोल

    October 6, 2026

    नक्सलवाद के लंबे और काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा बस्तर- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    October 5, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    By Khabar WorldOctober 7, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में…

    नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा

    October 7, 2026

    जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

    October 7, 2026

    खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका

    October 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    October 7, 2026

    नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा

    October 7, 2026

    जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

    October 7, 2026

    खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका

    October 7, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

    October 7, 2026

    विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित

    October 7, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.