खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के एक मामले में पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर आज शनिवार काे केशकाल लाया गया है। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर कार्यवाही उपरांत आरोपी को न्यायिक रिमांड पर रवाना कर दिया है। 9 सितंबर 2025 को पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि 6 सितंबर को उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर केशकाल थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी विकास बघेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 30 जून को पुलिस ने दिल्ली से पीड़िता को सकुशल बरामद किया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान पंकज शर्मा (25) निवासी राम गंगा कॉलोनी, सेक्टर-7, बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मोबाइल फोन के जरिए नाबालिग से संपर्क किया और शादी का झांसा देकर उसे बरेली बुला लिया। इसके बाद वह उसे अपने घर और दिल्ली के सुल्तानपुरी स्थित किराए के मकान में रखकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। आरोपी के खिलाफ जांच के दौरान बीएनएस की धारा 64(1), 64(2)(m), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक विकास बघेल, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत देवांगन, साइबर आरक्षक मनोज मरकाम और महिला आरक्षक अहिल्या यादव का याेगदान रहा।
Trending
- रत्नावली कौशल भाजपा महिला मोर्चा की सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सहप्रभारी नियुक्त
- सीएम हेल्पलाइन 1076 से तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड
- बस्तर मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, यहां के समाज और संघर्ष ने मुझे बहुत कुछ सिखाया- सुन्दरराज पी.
- विवाह का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
- बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
- ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन- स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
- दंतेवाड़ा: सहकारिता सप्ताह में जुटी किसानों की चौपाल; आधुनिक व जैविक खेती से समृद्धि का नया रोडमैप तैयार
- हरी खाद से ‘हरित क्रांति’: महासमुंद के हिमांशु बंजारे बने मिसाल, घटाई लागत और बढ़ाई मिट्टी की सेहत


