Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रत्नावली कौशल भाजपा महिला मोर्चा की सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सहप्रभारी नियुक्त

    July 4, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड

    July 4, 2026

    बस्तर मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, यहां के समाज और संघर्ष ने मुझे बहुत कुछ सिखाया- सुन्दरराज पी.

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • रत्नावली कौशल भाजपा महिला मोर्चा की सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सहप्रभारी नियुक्त
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 से तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड
    • बस्तर मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, यहां के समाज और संघर्ष ने मुझे बहुत कुछ सिखाया- सुन्दरराज पी.
    • विवाह का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
    • बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
    • ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन- स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
    • दंतेवाड़ा: सहकारिता सप्ताह में जुटी किसानों की चौपाल; आधुनिक व जैविक खेती से समृद्धि का नया रोडमैप तैयार
    • हरी खाद से ‘हरित क्रांति’: महासमुंद के हिमांशु बंजारे बने मिसाल, घटाई लागत और बढ़ाई मिट्टी की सेहत
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन- स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
    बस्तर

    ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन- स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 4, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। सुकमा जिले में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला प्रशासन के मार्गदर्शन तथा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के तत्वावधान में शबरी ऑडिटोरियम में एक दिवसीय ‘तेजस कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। भारत सरकार के स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य जिले में नवाचार, एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी), फूड प्रोसेसिंग और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों, एमएसएमई उद्यमियों, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों सहित लगभग 350 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    जिला पंचायत सुकमा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुंद ठाकुर ने कहा कि सुकमा में कृषि, वनोपज, हस्तशिल्प और स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों की अपार संभावनाएँ हैं। उन्होंने युवाओं से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और जिले के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
    स्टार्टअप शुरू करने की मिली पूरी जानकारी
    कार्यशाला में देशभर से आए विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को स्टार्टअप इंडिया के तहत डीपीआईआईटी मान्यता, पंजीयन प्रक्रिया, सफल व्यवसाय मॉडल, डिजिटल मार्केटिंग तथा बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) की विस्तृत जानकारी दी। बैंक अधिकारियों एवं इन्क्यूबेशन सेंटर के विशेषज्ञों ने व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण, वित्तीय सहायता, निवेश और व्यापार विस्तार की प्रक्रियाओं को सरल भाषा में समझाया।
    स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया बाजार
    प्रभारी महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री कैलाश कश्यप ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को केवल स्टार्टअप तक सीमित रखना नहीं, बल्कि कृषि, वनोपज, फूड प्रोसेसिंग और हस्तशिल्प आधारित उद्यमों से जोड़ना है। इससे स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा और जिले में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
    कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की। इस पहल से सुकमा में स्थानीय उद्यमिता को नई गति मिलने और जिले के उत्पादों को व्यापक पहचान मिलने की उम्मीद है।
    इस अवसर पर सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष श्री हूँगा राम मरकाम, पार्षद श्री रंजीत बारठ, पूर्व योग आयोग सदस्य श्री राजेश नारा, लीड बैंक अधिकारी श्री विकास कुमार, श्री रवि वाधवानी (एफपीआईआईटी), श्री अरविंद कुमार (ईडीआई), श्री बरगीन रसेल, श्री अबुल हसन (स्टार्टअप टीम), सुश्री तुलिका शर्मा (इन्क्यूबेटर, जगदलपुर), चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, पत्रकार संघ के सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बस्तर मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, यहां के समाज और संघर्ष ने मुझे बहुत कुछ सिखाया- सुन्दरराज पी.

    July 4, 2026

    विवाह का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

    July 4, 2026

    दंतेवाड़ा: सहकारिता सप्ताह में जुटी किसानों की चौपाल; आधुनिक व जैविक खेती से समृद्धि का नया रोडमैप तैयार

    July 4, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,366

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,326

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,250
    Don't Miss
    Uncategorized

    रत्नावली कौशल भाजपा महिला मोर्चा की सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सहप्रभारी नियुक्त

    By Khabar WorldJuly 4, 20262

    दायित्व मिलने पर माना वरिष्ठ नेताओं का आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भाजपा महिला मोर्चा…

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड

    July 4, 2026

    बस्तर मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, यहां के समाज और संघर्ष ने मुझे बहुत कुछ सिखाया- सुन्दरराज पी.

    July 4, 2026

    विवाह का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

    July 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    रत्नावली कौशल भाजपा महिला मोर्चा की सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सहप्रभारी नियुक्त

    July 4, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड

    July 4, 2026

    बस्तर मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, यहां के समाज और संघर्ष ने मुझे बहुत कुछ सिखाया- सुन्दरराज पी.

    July 4, 2026

    विवाह का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

    July 4, 2026

    बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर

    July 4, 2026

    ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन- स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

    July 4, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.