खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने 8 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इतिहास
बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी बच्ची के साथ पहले भी दो बार जबरदस्ती कर चुका था। इस घटना की जानकारी आरोपी की पत्नी को भी थी। 2 जुलाई की रात आरोपी पत्नी के मना करने के बाद भी बच्ची को जबरदस्ती कमरे में उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
3 जुलाई की सुबह महिला अपनी 8 साल की बच्ची को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान उसने बताया कि रिपोर्ट न लिखाने के लिए उसपर ससुराल पक्ष ने काफी दबाव बनाया। इसके बाद भी थाने में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।
थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि मामला सामने आने पर हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूला, जिसे रिमांड में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


