नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। भारत ने पहले टी20 में 189 रन बनाए थे, लेकिन बारिश की वजह से इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी, और मैच रद्द करार दे दिया गया। अब भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा?
क्रिकेट फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट तक, हर कोई यह कह रहा है कि संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिले, क्योंकि सैमसन पिछले कुछ मैचों से फ्लॉप रहे हैं। सैमसन के बल्ले से आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 में रन नहीं निकले। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी सैमसन सिर्फ एक रन ही बना सके।
हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि वैभव सूर्यवंशी भी खेलें, और संजू सैमसन भी। यानी सैमसन प्लेइंग इलेवन में बने रहें, और वैभव सूर्यवंशी को भी डेब्यू का मौका मिल जाए। हालांकि, ऐसी स्थिति में शिवम दुबे को पांचवें गेंदबाज की भूमिका अदा करनी होगी, और साथ ही संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में खेलना होगा।
कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर दूसरे टी20 में बिना किसी बदलाव के भी उतर सकते हैं। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए और भी इंतजार करना पड़ सकता है। दूसरे टी20 में भी भारतीय टीम तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज के साथ उतर सकती है। इसके अलावा शिवम दुबे गेंदबाजी के छठे विकल्प होंगे।
दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती
Trending
- मुंगेली व्यापार मेला: दूसरे दिन रंगोली, जूनियर नृत्य और लोक गायक भूपेंद्र जायसवाल की प्रस्तुति से सजेगा मंच
- सत्य साईं हेल्प वे मूक-बधिर आवासीय विद्यालय में रचा गया नया इतिहास, अक्षिता बड़गईया बनीं 12वीं उत्तीर्ण करने वाली पहली छात्रा
- सेवा सेतु बना उम्मीद का सेतु, एक घंटे में रवीना को मिला आय प्रमाण पत्र, नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
- खैरागढ़ जिले के भोरमपुर की बेटी कुंजन को सेवा सेतु से मिला जाति प्रमाण पत्र, पिता बोले – “बेटी की पढ़ाई अब नहीं होगी बाधित”
- 11वें वर्ष में प्रवेश: मुंगेली व्यापार मेला 2026 का भव्य आगाज, 10 विभूतियों व संस्थाओं का हुआ सम्मान
- छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- दिसंबर 2026 में व्रत-त्योहारों की रहेगी धूम: काल भैरव जयंती से लेकर विवाह पंचमी और गीता जयंती तक, जानें पूरे महीने के 14 प्रमुख पर्वों का कैलेंडर
- क्राइस्टचर्च में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन लड़खड़ाई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड 356 पर सिमटा; भारत अभी भी 240 रन पीछे


