खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त शालाओं में कार्यरत शिक्षक संवर्ग (सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य तक) को शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति प्रदान करने की स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है।लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर शासन द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।
आदेश में संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को निर्देशित किया गया है कि पुनर्नियुक्ति संबंधी जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र शिक्षकों को शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति प्रदान करने की आवश्यक कार्रवाई अपने स्तर पर शीघ्र सुनिश्चित करें। शासन के इस निर्णय से शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था की निरंतरता बनी रहेगी तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्बाध रूप से संचालित हो सकेगी।
Trending
- छत्तीसगढ़: शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति, शासन ने जारी की हरी झंडी
- श्मशान से लौटते समय पीछे मुड़कर देखने की क्यों है मनाही? जानिए धार्मिक कारण
- पहले टी20 पर बारिश का खतरा, भारत-इंग्लैंड मैच से पहले मौसम ने बढ़ाई चिंता
- बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही ‘वेलकम टू द जंगल’, 24 साल छोटी दिशा संग अक्षय की केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस
- स्वाद और सेहत का बेजोड़ संगम: अमरूद के ये 7 जादुई फायदे और खाने का सही आयुर्वेदिक तरीका
- छत्तीसगढ़ के लाल मेजर जनरल सुधीर कुमार शर्मा ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ से सम्मानित; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली में नवाजा
- श्रम विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 अधिकारियों का हुआ तबादला, मंत्रालय ने जारी की नई पदस्थापना सूची
- छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार एंट्री: अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट


