खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी-कोरबी से गुजरने वाले भारतमाला मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम डोंगरी-कोरबी निवासी 62 वर्षीय दलहरण दास वैष्णव, 52 वर्षीय केदार बरेट और 70 वर्षीय संतु यादव रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending
- वरिष्ठ संपादक कैलाश यादव बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक
- स्नान से पहले भगवान शिव का करें स्मरण और ॐ नमः शिवाय जाप, मिलती हैं मानसिक शांति
- IND vs IRE: बेलफास्ट में टीम इंडिया पर सीरीज हारने का खतरा, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
- अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: दूसरे दिन की बंपर कमाई, दिशा पाटनी के करियर की बनी 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
- स्वाद में कड़वा, सेहत में ‘अमृत’: जानिए करेले के 7 बेमिसाल फायदे और इसके पीछे का विज्ञान
- जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा: भारतमाला मार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 ग्रामीणों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
- अगले 4 दिनों में छत्तीसगढ़ को पूरी तरह घेरेगा मानसून, इन जिलों के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आज से होगा शुरू


