खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की फरसा मारकर हत्या कर दी गई। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि गांव के ही एक अधेड़ उर्म के आरोपी ने की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। डेमोग्राफ़िक्स
पूरा मामला चंदनू थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान नवागढ़ विधानसभा के ग्राम भदराली निवासी कन्हैया बंजारे (50) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही बउवा चतुर्वेदी (65) और कन्हैया के बीच पुरानी रंजिश थी। रंजिश के चलते बउवा ने आज गांव के चौक में कन्हैया पर फरसा से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही चंदनू थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इसी के साथ उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।
Trending
- लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की भागीदारी: शासकीय महाविद्यालय मरवाही में स्वीप व एनएसएस का मतदाता जागरूकता अभियान
- छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट
- दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं – सोनमणि बोरा
- विशेष लेख – पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
- सरगुजा ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण खेल प्रतिभाएं, युवा खिलाड़ियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान – पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू
- हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश


