खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक अपने घर के सामने ही नशीली टेबलेट बेचने का धंधा लंबे समय से कर रहा था, लेकिन इस बार पुलिस ने आरोपी को 16.12 ग्राम टेबलेट के साथ दबोच लिया।
दरअसल नेवई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्टेशन मरोदा निवासी एक व्यक्ति अपने घर के सामने शिवपारा शीतला तालाब के पास अवैध रूप से नशीली टेबलेट बिक्री के लिए रखा हुआ है। इसके बाद फौरन पुलिस ने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान स्टेशन मरोदा शीतला पारा निवासी आरोपी सुजल सिंह, उम्र 22 वर्ष के कब्जे से ALPRAZOLAM TABLET I.P. 0.5 mg (ALPRAWIN 0.5) की 13 पत्तियां, कुल वजन 16.12 ग्राम एवं अनुमानित कीमत 52,000 की नशीली टेबलेट जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
Trending
- लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की भागीदारी: शासकीय महाविद्यालय मरवाही में स्वीप व एनएसएस का मतदाता जागरूकता अभियान
- छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट
- दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं – सोनमणि बोरा
- विशेष लेख – पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
- सरगुजा ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण खेल प्रतिभाएं, युवा खिलाड़ियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान – पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू
- हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश


