खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। नगर पालिका परिषद मुंगेली के वार्ड क्रमांक 20 महाराणा वार्ड में नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में पहल करते हुए पार्षद कुलदीप पाटले ने पचरी निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस निर्माण कार्य के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा 7.56 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिका परिषद मुंगेली द्वारा जारी कार्यादेश के तहत वार्ड क्रमांक 20 में पचरी निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य से वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। भूमिपूजन के अवसर पर पार्षद कुलदीप पाटले ने कहा कि वार्ड के विकास और जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को जल्द लाभ मिल सके। वार्डवासियों ने भी निर्माण कार्य की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। लोगों का कहना है कि पचरी निर्माण से बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और क्षेत्र का विकास नई गति पकड़ेगा। इस अवसर पर वार्ड के गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
Trending
- शिक्षा का मंदिर शर्मसार: कबीरधाम के सरकारी स्कूल में ‘गुरुजी’ ने गटका शराब, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
- ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र
- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
- नई सोच, नई तकनीक, नई उम्मीद : नैनो उर्वरकों से सशक्त हो रही खेती
- महाराणा वार्ड में पार्षद कुलदीप पाटले ने किया भूमिपूजन, 7.56 लाख रुपये की लागत से बनेगी पचरी
- नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: टेकला के जंगलों से हथियारों का जखीरा और तोयामेटा से ₹24 लाख की भारी नकदी बरामद
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में साकार हो रहा पक्के आवास का सपना
- रायपुर में मुहर्रम पर ताजिया जुलूस: दोपहर 2 से रात 10 बजे तक बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, घर से निकलने से पहले देखें पूरी गाइड


