खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले में संचालित स्वच्छ एवं स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत मौसमी एवं संक्रामक बीमारियों डेंगू, मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए विशेष जनस्वास्थ्य अभियान 10 सप्ताह, 10 बजे, 10 मिनट की शुरुआत की। कलेक्टर कार्यालय से अभियान का शुभारंभ करते हुए कार्यालय परिसर में स्थित कूलर की पानी को हटवाया और परिसर में खाली पड़े प्लास्टिक कूड़े की सामग्रियों में पानी को साफ कराने की कार्यवाही की। उन्होंने जिले के सभी विभागों, शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य संस्थानों एवं अन्य शासकीय-अर्धशासकीय संस्थाओं में जनभागीदारी से स्वच्छता एवं वेक्टर नियंत्रण गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए।
अभियान के तहत प्रत्येक गुरुवार सुबह 10 बजे से 10 सप्ताह तक 10 मिनट के लिए संबंधित संस्थानों के परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन गतिविधियां की जाएंगी। इसके अंतर्गत जलभराव वाले स्थानों, कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, पुराने टायरों एवं अन्य जल संग्रहण स्थलों की सफाई कर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाएगी। मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नालियों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार मिट्टी तेल, जला हुआ तेल अथवा अन्य स्वीकृत उपायों का उपयोग किया जाएगा। साथ ही जरूरत के अनुसार फॉगिंग एवं वेक्टर नियंत्रण गतिविधियों में सहयोग प्रदान किया जाएगा। अभियान के दौरान परिसर एवं आस-पास स्वच्छता अभियान चलाकर कचरा, गंदगी एवं अनुपयोगी सामग्री का उचित निष्पादन किया जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को मौसमी बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम के उपायों के संबंध में जागरूक किया जाएगा।
कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वच्छता और जनभागीदारी सबसे प्रभावी उपाय है। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में यह गतिविधि आज से प्रारंभ कर दी गई है, जो प्रत्येक सप्ताह गुरुवार को नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सफाई अभियान में अपर कलेक्टर सीपी बघेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- रामगढ़ महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन, मंत्री राजेश अग्रवाल ने तैयारियों का लिया जायजा
- विश्व पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान की ओर बढ़ेगा सिरपुर, सिरपुर एकीकृत विकास परियोजना को मिली रफ्तार
- मंत्री लखन लाल देवांगन तथा मंत्री ओ.पी. चौधरी ने गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर अवैध रेत कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज
- रायपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों का महाप्रशिक्षण: के.सी. वेणुगोपाल और सचिन पायलट ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र
- प्रधानमंत्री आवास योजना: नगर पंचायत जरहागांव की रामकुमारी कश्यप के पक्के आवास का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: जन्म प्रमाण पत्र संबंधी समस्या का हुआ समाधान
- गर्भवती महिला से दरिंदगी, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल


