खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल में हुई बंदी की हत्या के मामले में प्रारंभिक जांच के बाद डीआईजी ने घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात चक्करदार जेल प्रहरी धरम कोठारी को निलंबित कर दिया है। बुधवार सुबह तकरीबन 7 बजे सिविल लाइन टीआई किशोर केंवट फोरेंसिक टीम के साथ जांच के लिए सेंट्रल जेल पहुंचे।
टीम ने ई-1 बैरक का निरीक्षण कर घटना में इस्तेमाल कंक्रीट का स्लैब, खून के धब्बे और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने जेल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी अपने कब्जे में ली है। टीआई किशोर केंवट ने मामले की शुरुआत से लेकर घटना के बाद तक की पूरी जानकारी जुटाई और संबंधित लोगों से पूछताछ कर आगे भी जांच में सहयोग करने को कहा।
ज्यूडिशियल इंक्वायरी के लिए बुधवार को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अनूप तिग्गा जेल पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और परिजनों की मौजूदगी में फुटेज दिखाने की बात कही, लेकिन परिजनों ने देरी होने का हवाला देते हुए आने से इंकार कर दिया। मजिस्ट्रेट ने सुबह साढ़े 9 बजे से घटना के सभी पहलुओं को लेकर जेल अधीक्षक और ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ की।
सिम्स में डॉक्टरों की टीम ने मृतक नीलू जगत का पोस्टमार्टम किया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद वे शव लेकर दबनपुर, कोटा रवाना हो गए।
Trending
- सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
- 147 बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेंगे निःशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण


