मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत 1.01 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति
सीसी रोड, नाली, रंगमंच एवं शेड निर्माण से ग्रामीण सुविधाएं होंगी मजबूत
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव के प्रयासों से लोरमी विधानसभा क्षेत्र की 17 ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत 1.1 करोड़ रुपए से अधिक की राशि से विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।
स्वीकृत कार्यों में सीसी रोड, नाली, रंगमंच एवं शेड निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। गांवों की मूलभूत संरचना और अधिक मजबूत होगी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि गांवों तक विकास पहुंचाना और जनसुविधाओं का विस्तार करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। इन स्वीकृत कार्यों से लोरमी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास की नई संभावनाएं विकसित होंगी। ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।
इन ग्रामों में विकास कार्यों की स्वीकृति
सुकली में मंच के पास शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए
बघनीभांवर ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम जमुनाही में सीसी सड़क निर्माण कार्य 7.80 लाख रुपए
बघनीभांवर के छुईहापारा में रंगमंच निर्माण 3 लाख रुपए
डिंडौरी (ब) सीसी सड़क निर्माण 10.40 लाख रुपए
डिंडोल में मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपए
डोंगरिया में सीसी सड़क एवं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शेड निर्माण के लिए 5.10 लाख रुपए
लाखासर में सीसी सड़क निर्माण के लिए 5.20 लाख रुपए
सांवतपुर सीसी सड़क निर्माण के लिए 7.80 लाख रुपए
नारायणपुर में पक्की नाली निर्माण के लिए 7.88 लाख रुपए
करूहानार में सीसी सड़क के लिए 5.20 लाख रुपए
मोहतरा तेली में सीसी सड़क के लिए 7.80 लाख रुपए
अमलीही में सीसी सड़क के लिए 5.20 लाख रुपए
सेमरिया में सीसी सड़क के लिए 5.20 लाख रुपए
बोईरहा में ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम पटपरहा सीसी सड़क के लिए 5.20 लाख रुपए
साल्हेघोरी (घ) में सीसी सड़क के लिए 5.20 लाख रुपए
खेकतरा में सीसी सड़क निर्माण के लिए 5.20 लाख रुपए


