खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के पहल पर जगदलपुर शहर के जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय (बस्तर हाई स्कूल) के जीर्णोद्धार व विकास कार्य हेतु राशि 01 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत प्राप्त हुई है। विधालय के शताब्दी वर्ष पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के मांग पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने 01 करोड़ 50 लाख की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बताया कि विगत माह पूर्व जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी समारोह आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से विद्यालय के जीर्णोद्धार व उन्नयन कार्य हेतु राशि की मांग की गई थी। इस विद्यालय में बस्तर संभाग के अनेक विद्यर्थियो ने अध्धयन कर आज बहुत बड़े बड़े मुकाम पर पहुंच कर बस्तर का नाम रोशन किया है। जिसके विकास एवं जीर्णोद्धार के लिए मांग पर प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने हमारे मांग पर विद्यालय के विकास हेतु 1 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत किया है। जिसके लिए हम बस्तरवासी व अध्धयनरत छात्रों के ओर से कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित करते हैं। किरण देव ने कहा स्वीकृत राशि से जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय का बहुत बेहतर रुप से जीर्णोद्धार व विकास कार्य कराए जायेंगे।
Trending
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक


