खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में जामुल पुलिस ने गांजा तस्करी के एक ऐसे तरीके का खुलासा किया, जिसमें आरोपी स्टेपनी टायर के अंदर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 15 किलो 500 ग्राम गांजा, एक पिकअप वाहन, चार मोबाइल फोन और नकदी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 17 लाख 72 हजार रुपए बताई गई है।
जानकारी के मुताबिक 20 जून को दोपहर करीब 1 बजे थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घासीदास नगर मैदान में खड़ी एक सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CZ 8442 में गांजा रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पिकअप में तीन युवक बैठे मिले। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को प्लास्टिक कैरेट के बीच दो स्टेपनी टायर रखे मिले। टायरों पर शक होने के बाद पुलिस ने ऑटो मिस्त्री को बुलाकर दोनों टायर खुलवाए। जांच में सामने आया कि दोनों टायरों के अंदर पैकेट बनाकर गांजा छिपाया गया था।
पुलिस की जांच में एक टायर से 16 पैकेट और दूसरे से 15 पैकेट बरामद किए गए। कुल मिलाकर 15 किलो 500 ग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से बिक्री रकम के 2 हजार रुपए, चार मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप वाहन भी जब्त की। कुल जब्ती की कीमत 17 लाख 72 हजार रुपए आंकी गई है।
Trending
- शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
- रायपुर दूधाधारी बजरंग गर्ल्स कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न
- जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ – राज्यपाल रमेन डेका
- करम परब महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- नीति आयोग की महानिदेशक निधि छिब्बर ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के कार्यों की सराहना की
- कागजों से निकलकर ज़मीनी स्तर पर दिखे शिक्षा नीति – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा


