खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के एक कर्मचारी द्वारा हाईटेंशन बिजली लाइन के टॉवर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान देवेन्द्र साहू (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिजली विभाग में नियमित कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि उसने कोरबा-दल्लीराजहरा मुख्य बिजली लाइन के टॉवर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
घटना गुरुर थाना क्षेत्र के बोहारडीही गांव की है। स्थानीय लोगों ने बिजली टॉवर पर शव लटका देखा, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे पारिवारिक क्लेश की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।फिलहाल गुरुर थाना पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
Trending
- शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
- रायपुर दूधाधारी बजरंग गर्ल्स कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न
- जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ – राज्यपाल रमेन डेका
- करम परब महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- नीति आयोग की महानिदेशक निधि छिब्बर ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के कार्यों की सराहना की
- कागजों से निकलकर ज़मीनी स्तर पर दिखे शिक्षा नीति – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा


