खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के घोरेघाट गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां देवर ने कथित तौर पर अपनी भाभी और भतीजी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मामला दाढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम घोरेघाट का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने किसी पारिवारिक विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में शोक और भय का माहौल व्याप्त है।
Trending
- शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
- रायपुर दूधाधारी बजरंग गर्ल्स कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न
- जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ – राज्यपाल रमेन डेका
- करम परब महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- नीति आयोग की महानिदेशक निधि छिब्बर ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के कार्यों की सराहना की
- कागजों से निकलकर ज़मीनी स्तर पर दिखे शिक्षा नीति – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा


