खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, अपने घर के कूलर में महिला पानी भर रही थी, इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल महिला को करंट प्रवाहित कूलर से अलग किया।
इसके बाद तुरंत महिला को सिविल अस्पताल पत्थलगांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।
Trending
- राहुल गांधी के दौरे पर CM साय का तीखा हमला: “जहां कदम पड़े, वहां कांग्रेस साफ”
- झाड़-फूंक के बहाने 1 माह के मासूम का अपहरण: जशपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बगीचा से महिला को किया गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- विधायक मोहले, एसएसपी, डीएफओ, जनप्रतिनिधियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोकभवन में किया गया योगाभ्यास
- कोटमहर गार्डन में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, मंत्री केदार कश्यप ने दिया ‘करो योग, रहो निरोग’ का संदेश
- 21 जून 2026 जिला न्यायालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का किया गया आयोजन
- जब पत्रकारिता ‘योग’ बन जाए; क्या आंतरिक शुद्धि से बदलेगा भारतीय मीडिया का स्वरूप?
- 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने IGKV रायपुर में किया सामूहिक योगाभ्यास; पर्यावरण संरक्षण के लिए किया वृक्षारोपण


