खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। भिलाई नगर पालिक निगम ने राधिका नगर क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से निर्मित मदरसे को जमींदोज कर दिया है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन और पुलिस बल के सहयोग से नगर निगम ने यह कदम उठाया।
इस दौरान सुरक्षा के इतने इंतजाम किए गए थे कि कार्रवाई स्थल के एक किलोमीटर के दायरे में आम लोगों और वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी। निगम प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, राधिका नगर के जिस भूखंड पर अवैध कब्जा किया गया था, वह भूमि मूल रूप से गरीबों के लिए किफायती आवास योजना के लिए आरक्षित है।
इस भूमि को मुक्त कराने के लिए पूर्व में अवैध कब्जाधारियों को कई बार बेदखली के नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन जगह खाली नहीं की गई। इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जहां अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध निर्माण को तुरंत हटाकर गरीबों के लिए आवास बनाने के निर्देश जारी किए थे।
Trending
- साप्ताहिक बाजारों में सक्रिय झपटमार गिरोह का भंडाफोड़; 5 महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹8 लाख का माल बरामद
- धान की जगह ‘ग्राफ्टेड बैंगन’: एम.टेक पास किसान ने आधुनिक खेती से कमाया बंपर मुनाफा
- छत्तीसगढ़ विधानसभा: 13 जुलाई से गूंजेगी सदन में आवाज, 5 बैठकों में निपटाए जाएंगे वित्तीय और शासकीय कार्य
- मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्धता के लिए मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारियों को दिए प्रशंसा पत्र
- बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का 20 जून को छत्तीसगढ़ दौरा; मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट से मंत्रियों की धड़कनें तेज
- केशकाल घाट में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होने से पलटा ऑक्सीजन टैंकर, चालक की सूझबूझ से थमी तबाही की आहट
- बेमेतरा में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ग्राम गाड़ाडीह में अवैध रूप से भंडारित 585 बोरी उर्वरक जब्त, गोदाम सील
- शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


