खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदानगर में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पत्नी की लाश घर के एक कमरे में जमीन पर पड़ी मिली, जबकि पति की लाश दूसरे कमरे में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक जी. वेंकट रमन मूर्ति (55 वर्ष) ऑटो चालक था और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। इस घटना की जानकारी मृतक जी. वेंकट के भाई मदन राव ने पुलिस को दी। इसके अनुसार, उनकी मां ने घर में कोई हलचल नहीं होने पर जाकर देखा तो बहू जी. विद्यावती मृत अवस्था में पड़ी थी और जी. वेंकट रमन फांसी के फंदे पर लटकी हुई अवस्था में मिला।
मृतका विद्यावती के गले पर रस्सी के निशान पाए जाने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं, कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई अवस्था में मिले शव के आधार पर जी. वेंकट रमन की मौत को आत्महत्या के रूप में भी देखा जा रहा है।
घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने से पुलिस ने इनकार किया है। मौके से एक मोबाइल फोन मिला है, जिसका स्क्रीन लॉक है। मोबाइल का लॉक खुलवाकर जांच करने पर मामले से जुड़े कुछ और तथ्य सामने आने की संभावना है।
सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि घर में कोई हलचल नहीं होने पर आज सुबह करीब 9 बजे मृतक जी. वेंकट रमन की पड़ोस में रहने वाली उनकी मां घर पहुंची। वहां उन्होंने देखा कि उनकी बहू जी. विद्यावती सामने वाले कमरे में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। इसके बाद जब वह अंदर वाले कमरे में पहुंचीं तो उनका बेटा जी. वेंकट रमन फांसी लगाकर अपनी जान दे चुका था। इसके बाद उन्होंने दौड़कर अपने छोटे बेटे जी. मदन राव को इस बात की जानकारी दी। फिर मदन राव ने वैशाली नगर पुलिस को सूचना दी।
Trending
- साप्ताहिक बाजारों में सक्रिय झपटमार गिरोह का भंडाफोड़; 5 महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹8 लाख का माल बरामद
- धान की जगह ‘ग्राफ्टेड बैंगन’: एम.टेक पास किसान ने आधुनिक खेती से कमाया बंपर मुनाफा
- छत्तीसगढ़ विधानसभा: 13 जुलाई से गूंजेगी सदन में आवाज, 5 बैठकों में निपटाए जाएंगे वित्तीय और शासकीय कार्य
- मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्धता के लिए मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारियों को दिए प्रशंसा पत्र
- बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का 20 जून को छत्तीसगढ़ दौरा; मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट से मंत्रियों की धड़कनें तेज
- केशकाल घाट में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होने से पलटा ऑक्सीजन टैंकर, चालक की सूझबूझ से थमी तबाही की आहट
- बेमेतरा में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ग्राम गाड़ाडीह में अवैध रूप से भंडारित 585 बोरी उर्वरक जब्त, गोदाम सील
- शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


