खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर से लगे ग्राम पंचायत सकर्रा में बिजली का काम करने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव रविवार सुबह खजुरी मेन रोड स्थित वर्मा प्लॉट के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। यह घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, मृतक बाहर से बिजली संबंधी काम करने के लिए क्षेत्र में आया था। रविवार को उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। शव पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके चलते ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।
इधर घटना की सूचना मिलते ही हिर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस का अनुमान है कि युवक की मौत करंट लगने की वजह से हुई होगी। वहीं ग्रामीणों ने शरीर पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए गहन जांच की मांग की है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
Trending
- कबीरदास जयंती कब है ? जानें उनके जीवन से जुड़ी वो बातें, जिनसे आप अनजान हैं
- राष्ट्रपति भवन में जब गूंजा रोहित का नाम: रितिका की आंखों में दिखे गर्व के आंसू
- मंगलवार को फिर ‘कॉकटेल 2’ ने मारी बाजी, ‘मां इंति बंगारम’ ने भी दिखाया दम, जानें- ‘पेद्दी’ सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन
- गर्मियों का सुपरफूड ‘जामुन’: स्वाद और सेहत का बेजोड़ संगम, जानें इसके चमत्कारी फायदे और सेवन का सही तरीका
- अंबिकापुर: बाल संप्रेक्षण गृह में भारी सुरक्षा चूक; बारिश और अंधेरे का फायदा उठा 11 अपचारी बालक फरार
- छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, आज 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी
- छत्तीसगढ़ बीजेपी ने पदाधिकारियों की बड़ी बैठक आज
- मुख्यमंत्री साय आज जाएंगे दिल्ली…


