खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चरित्र शंका में पति ने अपनी पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मौते के घाट उतार दिया। पूरा मामला सामरीपाठ थाना इलाके का है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पति को ग्रामीणों ने बताया कि उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ पकरी पेड़ के नीचे देखी गई है। मौके पर पत्नी को देखकर पति का गुस्सा भड़क गया। चरित्र शंका करते हुए आरोपी ने हाथ-पैर और डंडे से पत्नी के साथ बेहरमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर हत्या में इस्तेमाल डंडे और अन्य साक्ष्य जुटाएं हैं। वहीं आरोपी पति को पकड़कर पुलिस थाना लेकर आई।
पूछताछ में आरोपी पति ने हत्या करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम


