खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की दहलीज पर पिछले तीन दिनों से मानसून अटका हुआ है। मौसम विभाग ने मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थिति अनुकूल बता रहा है। 15 जून तक बस्तर से प्रवेश करने के आसार हैं। प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी कम होते नजर आ रही है, जिससे तापमान चढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2-4° डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर बारिश, बादल गरजने और तेज हवा चली।
मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल पर बनी मौसमी द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से होते हुए राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रारोड में रिकॉर्ड किया गया। वर्षा के प्रमुख आंकड़ों में कुसमी में 5 सेमी, ओरछा में 4 सेमी, पिपरिया में 3 सेमी, बड़े बचेली और थानखमरिया में 2-2 सेमी बारिश दर्ज की गई। वहीं भैरमगढ़, माकड़ी, ओडगी, पंधरिया और बोड़ला में 1-1 सेमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।
मौसम विभाग ने रायपुर में आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने रविवार के लिए प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
Trending
- स्वच्छता अभियान के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई की बर्बादी कर रही राज्य सरकार- देवेश मिश्रा
- बस्तर में ‘धर्मांतरण’ की सुलगती आग: नारायणपुर के भरंडा गांव में 26 परिवारों की ‘सशर्त’ घर वापसी, पर क्या टल गया है बड़ा खतरा?
- इलाज के लिए पैसे मांगने पर विवाद: पति ने हथौड़ी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
- वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, रायपुर में किया माल्यार्पण
- कबीरदास जयंती कब है ? जानें उनके जीवन से जुड़ी वो बातें, जिनसे आप अनजान हैं
- राष्ट्रपति भवन में जब गूंजा रोहित का नाम: रितिका की आंखों में दिखे गर्व के आंसू
- मंगलवार को फिर ‘कॉकटेल 2’ ने मारी बाजी, ‘मां इंति बंगारम’ ने भी दिखाया दम, जानें- ‘पेद्दी’ सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन
- गर्मियों का सुपरफूड ‘जामुन’: स्वाद और सेहत का बेजोड़ संगम, जानें इसके चमत्कारी फायदे और सेवन का सही तरीका


