खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 18 जून 2026, गुरुवार को शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, बेमेतरा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी संस्थानों द्वारा 1600 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले का उद्देश्य नियोजकों (निजी संस्थानों) एवं रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। मेले में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति निजी क्षेत्र की संस्थाओं में की जाएगी। पदों, कार्यों, वेतनमान तथा अन्य सेवा शर्तों संबंधी विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी मेले में उपस्थित संबंधित नियोजक अथवा उनके प्रतिनिधियों से प्राप्त कर सकेंगे।
रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने साथ रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा समस्त शैक्षणिक योग्यताओं के मूल प्रमाण पत्र लेकर निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजन स्थल पर उपस्थित हों।
Trending
- शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
- रायपुर दूधाधारी बजरंग गर्ल्स कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न
- जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ – राज्यपाल रमेन डेका
- करम परब महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- नीति आयोग की महानिदेशक निधि छिब्बर ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के कार्यों की सराहना की
- कागजों से निकलकर ज़मीनी स्तर पर दिखे शिक्षा नीति – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा


