Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन

    June 9, 2026

    संरक्षित खेती से आर्थिक रूप से सशक्त बने जशपुर के किसान अनारथ साय

    June 9, 2026

    आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

    June 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन
    • संरक्षित खेती से आर्थिक रूप से सशक्त बने जशपुर के किसान अनारथ साय
    • आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
    • CM हेल्पलाइन- मुख्यमंत्री ने स्वयं संभाला मोर्चा: कॉलर पूनाराम को मिला भरोसा
    • आजादी के 78 साल बाद विकास की मुख्यधारा से जुड़ा अबूझमाड़: नक्सलवाद के खात्मे के बाद मयूरीपारा तक पहुँची ‘उम्मीद की सड़क’
    • खरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिल रही खाद, खेती की तैयारी को मिली रफ्तार
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ सुदेल राम यादव का पक्के घर का सपना
    • छत्तीसगढ़ के शौर्य को देश का सलाम: राष्ट्रपति ने जांबाज पुलिस अधिकारियों को दिया ‘शौर्य चक्र’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया गर्व
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » नैनो डीएपी और नैनो यूरिया ने बदली खेती की तस्वीर
    दुर्ग

    नैनो डीएपी और नैनो यूरिया ने बदली खेती की तस्वीर

    Khabar WorldBy Khabar WorldJune 9, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रगतिशील किसान तेजराम साहू की मेहनत और नवाचार बना क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का सफल उपयोग किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विकासखंड नवागढ़ के ग्राम उमरिया निवासी प्रगतिशील किसान तेजराम साहू ने नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का उपयोग कर खेती में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उनकी यह उपलब्धि आज क्षेत्र के अनेक किसानों के लिए प्रेरणा का माध्यम बन रही है।
    पारंपरिक खेती से आधुनिक तकनीक की ओर
    तेजराम साहू वर्षों से कृषि कार्य से जुड़े हैं। वे बताते हैं कि लगातार बढ़ती कृषि लागत और उर्वरकों के अधिक उपयोग के बावजूद अपेक्षित उत्पादन प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण हो रहा था। इसी दौरान कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्हें नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया की जानकारी मिली। वैज्ञानिक खेती की अवधारणा को अपनाते हुए उन्होंने अपनी फसलों में इन उर्वरकों का प्रयोग करने का निर्णय लिया।
    प्रयोग से मिला विश्वास, फसल में दिखे सकारात्मक परिणाम
    शुरुआत में उन्होंने सीमित क्षेत्र में नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का उपयोग किया। परिणाम उत्साहजनक रहे। फसल की बढ़वार बेहतर हुई, पौधों की जड़ें अधिक मजबूत बनीं तथा फसल स्वस्थ एवं हरी-भरी दिखाई देने लगी। पोषक तत्वों की प्रभावी उपलब्धता के कारण फसल की उत्पादन क्षमता में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।
    कम लागत में बेहतर उत्पादन
    साहू के अनुसार नैनो उर्वरकों के उपयोग से उर्वरकों की आवश्यकता कम हुई, जिससे खेती की लागत में कमी आई। वहीं उत्पादन में वृद्धि होने से आर्थिक लाभ भी बढ़ा। इस प्रकार कम संसाधनों में अधिक उत्पादन प्राप्त कर खेती पहले की तुलना में अधिक लाभकारी सिद्ध हुई।
    पर्यावरण संरक्षण में भी उपयोगी
    नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का उपयोग न केवल किसानों के लिए आर्थिक रूप से लाभदायक है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। कम मात्रा में उपयोग होने के कारण पोषक तत्वों की बर्बादी कम होती है तथा मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में सहायता मिलती है। यही कारण है कि तेजराम साहू अब नियमित रूप से इन उर्वरकों का उपयोग कर रहे हैं।
    किसानों के बीच साझा कर रहे अनुभव
    अपनी सफलता से उत्साहित साहू अब अपने गांव एवं आसपास के किसानों को भी नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के उपयोग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वे किसानों को बताते हैं कि वैज्ञानिक खेती, संतुलित पोषण प्रबंधन और नई तकनीकों को अपनाकर कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
    कृषि विभाग का मार्गदर्शन बना सफलता की कुंजी
    कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया उर्वरक उपयोग दक्षता बढ़ाने, पौधों तक पोषक तत्वों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उत्पादन में वृद्धि करने में प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं। इसके माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और टिकाऊ कृषि को प्रोत्साहित करने की दिशा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।
    नई सोच और नवाचार से खेती बन रही समृद्ध
    ग्राम उमरिया के किसान तेजराम साहू की सफलता यह दर्शाती है कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक समृद्ध, लाभकारी एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि अन्य किसानों को भी नवाचार आधारित कृषि अपनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन

    June 9, 2026

    छत्तीसगढ़: युगांडा से लौटे 3 यात्री दुर्ग में आइसोलेट, जिले में कुल 7 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर

    June 9, 2026

    मनरेगा कार्यस्थल से स्वच्छता और जन जागरूकता का संदेश, “प्लास्टिक हटाओ-स्वच्छ गांव बनाओ” अभियान को मिला जनसमर्थन

    June 8, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,154

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,357

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,308

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,237
    Don't Miss
    दुर्ग

    नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन

    By Khabar WorldJune 9, 20262

    प्रगतिशील किसान पुरेंद्र कुमार यादव ने अपनाई आधुनिक तकनीक, धान की खेती में मिले उत्साहजनक…

    संरक्षित खेती से आर्थिक रूप से सशक्त बने जशपुर के किसान अनारथ साय

    June 9, 2026

    आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

    June 9, 2026

    CM हेल्पलाइन- मुख्यमंत्री ने स्वयं संभाला मोर्चा: कॉलर पूनाराम को मिला भरोसा

    June 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन

    June 9, 2026

    संरक्षित खेती से आर्थिक रूप से सशक्त बने जशपुर के किसान अनारथ साय

    June 9, 2026

    आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

    June 9, 2026

    CM हेल्पलाइन- मुख्यमंत्री ने स्वयं संभाला मोर्चा: कॉलर पूनाराम को मिला भरोसा

    June 9, 2026

    आजादी के 78 साल बाद विकास की मुख्यधारा से जुड़ा अबूझमाड़: नक्सलवाद के खात्मे के बाद मयूरीपारा तक पहुँची ‘उम्मीद की सड़क’

    June 9, 2026

    खरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिल रही खाद, खेती की तैयारी को मिली रफ्तार

    June 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.