खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले की जिला जेल खोखरा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दुष्कर्म के आरोपी ने जेल के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी को एक दिन पहले ही न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।
मिली जानकारी के अनुसार, बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी दुवास केवट को 8 जून को जिला जेल खोखरा भेजा गया था। मंगलवार सुबह उसका शव जेल के बाथरूम में कपड़े के फंदे से लटका मिला।
घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, वहीं मामले में जेल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
Trending
- बिहान योजना के तहत मुंगेली में 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू, एनपीए कम करने और बैंक क्रेडिट लिंकेज लक्ष्य पूर्ति पर जोर
- कैरियर गाइडेंस कार्यशाला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026
- नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन
- संरक्षित खेती से आर्थिक रूप से सशक्त बने जशपुर के किसान अनारथ साय
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
- CM हेल्पलाइन- मुख्यमंत्री ने स्वयं संभाला मोर्चा: कॉलर पूनाराम को मिला भरोसा
- आजादी के 78 साल बाद विकास की मुख्यधारा से जुड़ा अबूझमाड़: नक्सलवाद के खात्मे के बाद मयूरीपारा तक पहुँची ‘उम्मीद की सड़क’
- खरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिल रही खाद, खेती की तैयारी को मिली रफ्तार


