खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ कुछ ही घंटों के भीतर एक हंसते-खेलते परिवार पर दोहरी विपत्ति आ गई। जिले के जाने-माने और बेहद लोकप्रिय ३० वर्षीय युवा लोक कलाकार राजू उर्फ प्रेम साहू का शुक्रवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस असमय मौत ने जहाँ कला जगत को स्तब्ध कर दिया है, वहीं उनके माता-पिता भी इस दुखद सूचना के बाद अस्पताल जाते समय एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम साहू मूल रूप से सिकोसा क्षेत्र के ग्राम कोड़ेवा के रहने वाले थे, लेकिन उनका परिवार पिछले लंबे समय से बालोद शहर के बूढ़ापारा स्थित सीतानगर वार्ड में निवास कर रहा था। स्वजनों ने बताया कि शुक्रवार को प्रेम साहू किसी निजी काम के सिलसिले में कांकेर क्षेत्र गए हुए थे।
दोपहर करीब दो बजे जब वे वापस लौटते समय गुरुर पहुंचे, तो अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। वे बस स्टैंड के पास एक होटल के समीप खड़े थे और दर्द असहनीय होने पर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रेम साहू ‘रंग मया परिवार लोक संस्कृति रिकॉर्ड डांस’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में काफी सक्रिय थे।
Trending
- लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की भागीदारी: शासकीय महाविद्यालय मरवाही में स्वीप व एनएसएस का मतदाता जागरूकता अभियान
- छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट
- दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं – सोनमणि बोरा
- विशेष लेख – पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
- सरगुजा ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण खेल प्रतिभाएं, युवा खिलाड़ियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान – पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू
- हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश


