खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर पुलिस अब तक तस्कराें से बरामद 27 हजार किलो गांजा नष्ट कर चुकी है। बस्तर पुलिस अब एनडीपीएस के 61 अन्य मामलों में जब्त 2234 किलोग्राम गांजा नष्ट करने की तैयारी कर रही है। इस गांजे को नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट के भस्मीकरण संयंत्र में वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया जाएगा, ताकि इन्हें दोबारा अवैध कारोबार में इस्तेमाल न किया जा सके।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बस्तर जिले में एनडीपीएस एक्ट के 490 मामलों में जब्त लगभग 27 हजार किलोग्राम गांजा नष्ट किया जा चुका है। जब्त मादक पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया गया। कार्रवाई केवल गांजा तक सीमित नहीं रही। पुलिस द्वारा 230 ग्राम अफीम, लगभग 13 हजार नशीली टेबलेट, 13 हजार कैप्सूल और 27 हजार 10 मिलीलीटर नशीले सिरप को भी नष्ट किया जा चुका है।
एडिशनल एसपी माहेश्वर नाग के बताया कि एनडीपीएस मामलों में जब्त मादक पदार्थों को एक केंद्रीकृत स्टोर में रखा जाता है। इस स्टोर की निगरानी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से की जाती है। न्यायालय और सक्षम समिति से अनुमति मिलने के बाद ही इन पदार्थों को नष्ट किया जाता है। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित रखने के लिए तय नियमों का पालन किया जाता है।उन्हाेने बताया कि बस्तर पुलिस अब एनडीपीएस के 61 अन्य मामलों में जब्त 2234 किलोग्राम गांजा नष्ट करने की तैयारी कर रही है। इस गांजे को नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट के भस्मीकरण संयंत्र में वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया जाएगा। इसके साथ ही तस्करों से जब्त हजारों किलो मादक पदार्थ हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।
Trending
- किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- किसान बनकर पहुंचे कृषि अधिकारी, खाद की कालाबाजारी का किया खुलासा
- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई क्रांतिः रायगढ़ बना अग्रणी जिला
- रेत माफियाओं पर प्रशासन का सख्त प्रहार
- शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत- राज्यपाल डेका
- सुशासन का लक्ष्य जनता के काम समय पर पूरा करना, विभागीय योजनाओं से आर्थिक रूप से सशक्त बनें ग्रामीण- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा
- सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती


