खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख जल निकासी स्रोत खड़खड़िया नाले की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। वर्षों से गाद, कचरे और मलबे से प्रभावित इस नाले की सफाई शुरू होने से शहर के चार से पांच वार्डों के नागरिकों को बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। जानकारी के अनुसार खड़खड़िया नाला शहर के कई प्रमुख वार्डों से होकर गुजरता है और आसपास के छोटे-बड़े नालों का पानी इसी मुख्य नाले में आकर मिलता है। लंबे समय से समुचित सफाई नहीं होने के कारण नाले में गाद और कचरा जमा हो गया था, जिससे बरसात के समय पानी की निकासी प्रभावित होती थी।
परिणामस्वरूप नाले का पानी उफान पर आकर आसपास के मोहल्लों और रिहायशी क्षेत्रों में भर जाता था, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों के खतरे का भी सामना करना पड़ता था। नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) होरी सिंह ठाकुर के निर्देशन में सफाई अभियान को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। वहीं अंबेडकर वार्ड पार्षद सहित अन्य पार्षदों की टीम भी लगातार निगरानी कर रही है, ताकि सफाई कार्य समय पर और प्रभावी ढंग से पूरा हो सके। सफाई अभियान के दौरान नाले से वर्षों पुरानी गाद, प्लास्टिक कचरा और अन्य अवरोधों को हटाया जा रहा है। हालांकि कई स्थानों पर कीचड़, दलदल और मार्ग की अनुपलब्धता के कारण भारी सफाई मशीनों का पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसी परिस्थितियों में नगर पालिका द्वारा वैकल्पिक व्यवस्थाएं अपनाकर सफाई कार्य को निरंतर जारी रखा गया है।
स्थानीय नागरिकों ने बरसात से पूर्व शुरू किए गए इस अभियान की सराहना करते हुए नगर पालिका प्रशासन, सीएमओ होरी सिंह ठाकुर तथा सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है। नागरिकों का कहना है कि यदि नाले की नियमित सफाई होती रही तो आने वाले दिनों में जलभराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकेगी। नगर पालिका प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया है कि मानसून शुरू होने से पहले नाले की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, ताकि शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


