खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ की बालोद पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के बड़े मामले का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर एक ग्रामीण की जमीन का फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर उसका 15 लाख रुपये में सौदा कर लिया था। यही नहीं, आरोपियों ने क्रेता से डेढ़ लाख रुपये का एडवांस भी ले लिया था। जब इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ, तो पीड़ित पक्ष के होश उड़ गए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया है, जबकि दूसरा फरार है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लाटाबोड़ गांव में रहने वाले डोमेंद्र कुमार के नाम पर 1 एकड़ 60 डिसमिल जमीन दर्ज है, लेकिन नरेंद्र बहादुर सोनी और हरिशंकर गजभिए ने मिलकर फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर ली। इतना ही नहीं फर्जी कागजात के दम पर दोनों आरोपियों ने इस जमीन का सौदा कमला वर्मा से 15 लाख रुपये में तय कर दिया।
सौदा पक्का करने के नाम पर आरोपियों ने कमला वर्मा से 1,50,000 रुपये एडवांस भी ले लिए। कुछ समय बाद जब कमला वर्मा को कागजातों और सौदे पर शक हुआ, तो उन्होंने इसकी बारीकी से जांच की। जांच में पता चला कि ऋण पुस्तिका पूरी तरह फर्जी है और जमीन का असली मालिक डोमेंद्र कुमार है, जिसे इस सौदे के बारे में कुछ पता ही नहीं है। भनक लगते ही मामले की शिकायत पुलिस में की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बालोद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने घेराबंदी कर धोखाधड़ी के मुख्य आरोपियों में से एक नरेंद्र बहादुर सोनी पिता चंद्रबहादुर सोनी (40) निवासी ग्राम खैरतराई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले का दूसरा आरोपी हरिशंकर गजभिए पिता सुकलाल गजभिए फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है और फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Trending
- लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की भागीदारी: शासकीय महाविद्यालय मरवाही में स्वीप व एनएसएस का मतदाता जागरूकता अभियान
- छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट
- दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं – सोनमणि बोरा
- विशेष लेख – पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
- सरगुजा ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण खेल प्रतिभाएं, युवा खिलाड़ियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान – पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू
- हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश


