खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सुप्रीम कोर्ट के बड़े फैसले का असर अब शिक्षा व्यवस्था में भी दिखाई देगा। पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों के लिए टीईटी यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य रहेगा। हालांकि कार्यरत शिक्षकों को राहत देते हुए टीईटी पास करने की समय सीमा बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए हैं। बिलासपुर में भी अब प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा।
यह नियम नई भर्ती होने वाले शिक्षकों के साथ-साथ वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों पर भी लागू रहेगा।विभाग का कहना है कि अधिक से अधिक शिक्षक समय सीमा के भीतर टीईटी पास कर सकें, इसके लिए उन्हें आवश्यक अनुमति और सहयोग दिया जा रहा है। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस फैसले से शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि टीईटी अब केवल भर्ती की शर्त नहीं, बल्कि शिक्षण गुणवत्ता से जुड़ा महत्वपूर्ण मानक है। ऐसे में पहली से आठवीं तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों को तय समय सीमा के भीतर टीईटी परीक्षा पास करनी होगी। अब सभी की नजर आगामी टीईटी परीक्षा और शिक्षकों की तैयारी पर टिकी हुई है।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट


