खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पोड़ी थाना अंतर्गत नागपुर चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया। पुलिस की मुस्तैदी को भांपकर तस्कर मौके पर ही अपनी गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए। दोनों वाहनों से कुल 565 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 56 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर चौकी पुलिस को क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों के माध्यम से मादक पदार्थों की बड़ी खेप ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस टीम ने नागपुर चौकी क्षेत्र में नाकेबंदी कर वाहनों की कड़ाई से जांच शुरू की। इसी दौरान दो संदिग्ध कारें आती हुई दिखाई दीं। पुलिस बल को सामने मुस्तैद देखकर तस्करों में हड़कंप मच गया। पकड़े जाने के डर से तस्करों ने सड़क किनारे ही दोनों गाड़ियां छोड़कर भागने में सफल रहे।
पुलिस ने तत्काल दोनों लावारिस कारों को अपने कब्जे में लिया और उनकी सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों ही गाड़ियों के भीतर भारी मात्रा में गांजे के पैकेट ठूस-ठूस कर भरे हुए मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में जब जब्त किए गए मादक पदार्थ का वजन कराया गया तो आंकड़ों ने सबको चौंका दिया। पहली कार से 300 किलो और दूसरी कार से 265 किलो गांजा मिला। कुल 565 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 56,50,000 रुपए है।
नागपुर चौकी क्षेत्र में हुई यह कार्रवाई मनेन्द्रगढ़ जिले में नशे के खिलाफ हाल के दिनों की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों कारों और गांजे की खेप को जब्त कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर और इंजन-चेसिस नंबर के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही इस पूरे तस्करी नेटवर्क और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


