खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ में तैनात 199 बटालियन, के.रि.पु.बल ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पातरपारा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। सीआरपीएफ कैम्प और बालक आश्रम पातरपारा तथा पीडिया कोप्पागुड़ा पिनकोंडा कोडोली केशकुतूल में जवानों ने ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के साथ मिलकर सैकड़ों पौधे रोपे। इस अभियान में 199 बटालियन के कमांडेंट आनंद कुमार ने स्वयं पौधे रोपकर जवानों का उत्साह बढ़ाया। बैनर पर “वन कल्याण से जन कल्याण” का संदेश देते हुए अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को सामुदायिक जिम्मेदारी बताया।
बालक आश्रम पातरपारा के बच्चों ने सीआरपीएफ जवानों के साथ मिलकर पौधे लगाए। छोटे-छोटे हाथों में पौधे थामे बच्चों ने इन्हें अपना “हरा दोस्त” बताकर देखभाल का संकल्प लिया। जवानों ने बच्चों को पेड़ों के महत्व और जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी। सीआरपीएफ 199 बटालियन मुख्यालय के सामने हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जवान, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। “हरी धरती, पृथ्वी सुरक्षा” और “जल संवर्धन” के संदेश वाले बैनर तले सभी ने पर्यावरण बचाने की शपथ ली। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि नक्सल प्रभावित बस्तर में शांति स्थापना के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी प्राथमिकता है। पेड़ लगाना सिर्फ अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए ऑक्सीजन बैंक तैयार करना है। ग्रामीणों से भी अपने घर-आंगन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाने की अपील की गई।
Trending
- सफलता की कहानी – मिलेट से बढ़ी आय, किसानों के जीवन में आई खुशहाली
- विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री ओपी चौधरी ने किया मौलश्री पौधे का रोपण
- शहरी विकास योजनाओं की निगरानी होगी और सशक्त, सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण
- विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ
- सुकमा के किसान पुत्र ने रचा इतिहास , JEE एडवांस में 634वीं रैंक हासिल कर बारसे रोशन ने बढ़ाया जिले का गौरव
- प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का मूल मंत्र, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की जरूरत – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- राज्य के 7 जिलों में लोगों की आमदनी बढ़ाने के लिए एकीकृत आजीविका कार्यक्रम
- सुशासन तिहार में उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले फील्ड पर, कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी


