Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

    June 4, 2026

    सीएमएचओ के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, लाइफ लाइन अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी

    June 4, 2026

    समाज गौरव सम्मान 2026: रायपुर में प्रतिभाओं, संस्कृति और सेवा का भव्य संगम

    June 4, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
    • सीएमएचओ के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, लाइफ लाइन अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी
    • समाज गौरव सम्मान 2026: रायपुर में प्रतिभाओं, संस्कृति और सेवा का भव्य संगम
    • मुख्य सचिव कांफ्रेंस में छत्तीसगढ़ की योजनाओं की गूंज; रि-नीट परीक्षा और राष्ट्रीय एक्शन प्लान पर कैबिनेट सचिव ने की समीक्षा
    • सुनील साहू बने कोषाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित
    • रायपुर में होगा देशभर के सीए विद्यार्थियों का राष्ट्रीय सम्मेलन “कर्तव्य 2026”
    • पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव की ऐतिहासिक सफलता पर रायपुर प्रेस क्लब ने सभी सहयोगियों और समितियों का जताया आभार
    • सुशासन तिहार- पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » रायपुर : बरसों का सपना हुआ पूरा : अब मन में भविष्य की चिंता नहीं, आशा, संतोष और आत्मसम्मान
    दुर्ग

    रायपुर : बरसों का सपना हुआ पूरा : अब मन में भविष्य की चिंता नहीं, आशा, संतोष और आत्मसम्मान

    Khabar WorldBy Khabar WorldJune 4, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    बरसों का सपना हुआ पूरा : अब मन में भविष्य की चिंता नहीं, आशा, संतोष और आत्मसम्मान

    खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। एक सुरक्षित और पक्का घर हर परिवार का सपना होता है। यह सपना केवल चार दीवारों का नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का भी होता है। दुर्ग नगर निगम के उरला वार्ड की कुंती जगने के मन में भी वर्षों से खुद के पक्के घर का सपना पल रहा था, जो अब प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से साकार हो गया है।
    कुंती जगने मजदूर हैं। उनके पति श्री प्रभुदास जगने मोची का काम करते हैं। सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण करना ही उनके लिए बड़ी चुनौती थी। ऐसे में घर बनाना उनके लिए दूर की कौड़ी थी। कई वर्षों तक उनका परिवार किराये के मकान में रहा, जहां उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
    बरसात में मकान की छत से पानी टपकता था, जिससे परिवार की चिंता और परेशानी बढ़ जाती थी। बच्चों की सुरक्षा के लिए रातभर जागना पड़ता था। गर्मियों में कमरा इतना गर्म हो जाता था कि आराम से रहना और सोना भी मुश्किल हो जाता था। इन परिस्थितियों के बीच उनका परिवार हमेशा एक ऐसे घर का सपना देखता था, जहां वे सुरक्षित और सम्मानपूर्वक रह सकें।
    प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत आवास की स्वीकृति के साथ कुंती के खुद के आशियाने के सपने को पंख मिला। दुर्ग नगर निगम के सहयोग और योजना से मिली राशि से आवास निर्माण का काम शुरू हुआ और उनके बरसों पुराने सपने को नई उड़ान मिली। मकान पूर्ण होते ही कुंती का सपना हकीकत में बदल गया।
    आज कुंती अपने परिवार के साथ अपने नए पक्के घर में सुखपूर्वक रह रही हैं। खुद का घर, सुरक्षित वातावरण और स्थायित्व के अहसास ने उन्हें नया आत्मविश्वास दिया है। मन में हमेशा रहने वाली भविष्य की चिंता की जगह अब आशा, संतोष और आत्मसम्मान ने ले ली है।
    कुंती कहती हैं, “यह केवल ईंट, सीमेंट और दीवारों से बना मकान नहीं है, बल्कि उनके संघर्ष, मेहनत और सपनों का साकार रूप है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार को न केवल पक्का घर दिया है, बल्कि सम्मान और सुरक्षित जीवन भी सुनिश्चित किया है।“
    कुंती के सपने का हकीकत में बदलना प्रमाण है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और स्थानीय निकायों द्वारा उसका प्रभावी क्रियान्वयन गरीब परिवारों के जीवन में किस तरह सकारात्मक बदलाव ला सकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ने कुंती की ही तरह अनेक परिवारों के खुद के पक्के घर के सपने को साकार कर बेहतर, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन दिया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    नैनो टेक्नोलॉजी से बदली महिला किसान अंजनी की किस्मत: पारंपरिक खादों को छोड़ गेंहू का किया बंपर उत्पादन, घटी लागत और बढ़ा मुनाफा

    June 4, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘इबोला’ अलर्ट: दुर्ग में 3 संदिग्धों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी

    June 4, 2026

    CGPSC महाघोटाला: पूर्व सचिव जे.के. ध्रुव के भिलाई निवास पर CBI की दूसरी बड़ी दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

    June 3, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,151

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,357

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,302

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,234
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

    By Khabar WorldJune 4, 20266

    संगठन विस्तार एवं ब्लॉक कार्यकारिणी गठन पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा KWNS – संतोष पाठक ,…

    सीएमएचओ के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, लाइफ लाइन अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी

    June 4, 2026

    समाज गौरव सम्मान 2026: रायपुर में प्रतिभाओं, संस्कृति और सेवा का भव्य संगम

    June 4, 2026

    मुख्य सचिव कांफ्रेंस में छत्तीसगढ़ की योजनाओं की गूंज; रि-नीट परीक्षा और राष्ट्रीय एक्शन प्लान पर कैबिनेट सचिव ने की समीक्षा

    June 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

    June 4, 2026

    सीएमएचओ के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, लाइफ लाइन अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी

    June 4, 2026

    समाज गौरव सम्मान 2026: रायपुर में प्रतिभाओं, संस्कृति और सेवा का भव्य संगम

    June 4, 2026

    मुख्य सचिव कांफ्रेंस में छत्तीसगढ़ की योजनाओं की गूंज; रि-नीट परीक्षा और राष्ट्रीय एक्शन प्लान पर कैबिनेट सचिव ने की समीक्षा

    June 4, 2026

    सुनील साहू बने कोषाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित

    June 4, 2026

    रायपुर में होगा देशभर के सीए विद्यार्थियों का राष्ट्रीय सम्मेलन “कर्तव्य 2026”

    June 4, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.